{"_id":"64967458cbb5512ae105bda9","slug":"mainpuri-murder-case-preparing-murder-for-month-killed-six-relatives-along-with-bride-and-groom-with-an-axe-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime: एक माह से तैयारी कर रहा था शिववीर, मौका मिलते ही दूल्हा-दुल्हन संग किया 5 रिश्तेदारों का कत्ल
Sat, 24 Jun 2023 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:13 AM IST
सार
Mainpuri Murder Case News: मैनपुरी के गांव गोकुलपुरा अरसारा में अपने ही परिवार का कातिल बना शिववीर इस हत्याकांड की एक महीने पहले से तैयारी कर रहा था। पुलिस को जो धारदार हथियार बरामद हुआ है, वो चारा काटने वाली मशीन के ब्लैड से तैयार कराया गया है। इसे शिववीर बाजार से बनवाकर लाया था।
विज्ञापन
Mainpuri Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छह लोगों के सामूहिक हत्याकांड से दहशत है। घर के बड़े बेटे ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद की भी गोली मारकर जान ले ली। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। कारण तलाश किए जा रहे हैं कि आखिर शिववीर ने अपने ही परिवार में खून की होली क्यों खेली। एक दिन बाद ही शादी की खुशियों वाले घर में मौत का मातम छाया हुआ है। इस बीच जानकारी ये सामने आई है कि शिववीर ने हत्या की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। अंदाजा इससे लगाया जा रहा कि जिस धारदार हथियार से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उसे एक महीने पहले शिववीर बाजार से तैयार कराके घर लाया था।
विज्ञापन
mainpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
गांव गोकुलपुर अरसारा शिववीर ने अपने ही घर में मौत का तांडव मचाया। शुक्रवार को उसके मझले भाई सोनू की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी के आगमन से खुशियों का माहौल था। बताया गया है कि देर रात घर के लोगों के साथ ही आए हुए रिश्तेदार डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दिया।
mainpuri news
- फोटो : अमर उजाला
सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बका से आंगन में लेटे भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया, भाई के दोस्त दीपक निवासी फिरोजाबाद और छत पर सो रहे नवविवाहित भाई सोनू और उसकी नई नवेली दुल्हन सोनी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
मैनपुरी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शिववीर ने इस दौरान आंगन में सो रही अपनी पत्नी डौली और मामी पर भी हमला बोला। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर के पीछे जा कर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया।
बका जिससे हुई हत्या और रोती बिलखती हत्यारे की मां
- फोटो : अमर उजाला