{"_id":"639dc5d003c9df3fcd6afb78","slug":"mainpuri-effigy-of-foreign-minister-of-pakistan-burnt-mainpuri-news-agr5571304164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
घंटाघर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके जुलूस निकालने के बाद घंटाघर चौराहे पर विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बजाजा बाजार, संता बसंता चौराहा, सदर बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, लैनगंज होते हुए घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। घंटाघर चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी कुशल नीतियों और नेतृत्व के माध्यम से भारत का नाम विश्व पटल पर बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री को अपने बयान के लिए प्रधानमंत्री सहित भारत से माफी मांगनी चाहिए।
बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके धीरु राठौर, नारम सिंह, धनेश वर्मा, कविता राठौर, प्रवीन कुमार, उत्तम गुप्ता, सब्बन बाबा, सुधीर कुमार, विमल कुमार, अमित गुप्ता मौजूद रहे।