फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime loot bus conductor

आगरा: एसयूवी सवारों ने दिनदहाड़े बस के चालक परिचालक से की लूट

Sat, 11 Feb 2023 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime loot bus conductor
कुसमरा। मैनपुरी मार्ग पर महाबोधि महाविद्यालय के पास यूनियन की एक बस को एसयूवी सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चालक और परिचालक को नीचे खींच कर पीटने लगे। सोने की चेन व नकदी लूट कर ले गए। कई सवारियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग से गुजर रहे डीएम का काफिला रोक लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे यूनियन की एक बस सवारियां लेकर मैनपुरी जा रही थी। जैसे ही बस मैनपुरी मार्ग पर महाबोधि महाविद्यालय के पास पहुंची, तभी से एक काले रंग की एसयूवी कार आगे निकली और बस के सामने खड़ी हो गई। अचानक कार को सामने देख चालक ने बस को रोक दिया। इसके बाद एसयूवी से निकले बदमाशों ने बस में चढ़ कर चालक राजेश सिंह निवासी नगला बलसिंह और परिचालक आर्यन प्रताप उर्फ राजू को नीचे खींच लिया। बदमाश दोनों को पीटने लगे, इस दौरान दोनों के गले से सोने की चेन, 12500 रुपया की नकदी लूट ली गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का बस में मौजूद कुछ सवारियों ने वीडियो भी बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश एसयूवी में बैठकर भाग निकले। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

दिनदहाड़े मैनपुरी मार्ग एसयूवी सवारों द्वारा अंजाम दी गई वारदात के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बस मालिक व अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मार्ग पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गई। इस बीच मार्ग से डीएम का काफिला गुजरा तो सभी ने उन्हें रोक लिया। डीएम ने बाहर निकल कर लोगों की बात सुनी और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। डीएम अविनाश कृष्ण ने चौकी प्रभारी शंकर सिंह को घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर लगी भीड़ को हटाया, इसके बाद डीएम का काफिला वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दो दिन पूर्व किराए को लेकर हुए विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई है। लूट के आरोप गलत हैं, पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed