{"_id":"63b1c1d4155a2e35ed413dea","slug":"mainpuri-captured-the-house-by-making-fake-documents-mainpuri-news-agr558817071","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: फर्जी कागजात बनाकर मकान पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: फर्जी कागजात बनाकर मकान पर किया कब्जा
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी बीएसएनएल के एक सेवानिवृत्त कर्मी के मकान पर कुछ लोगों ने फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया। गांव आने के बाद पीड़ित को जानकारी हो सकी। एसपी के आदेश पर मामले में सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव देवगंज निवासी संतोष कुमार बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नौकरी के दौरान वह दिल्ली में निवास कर रहे थे। इस बीच गांव स्थित पुराने मकान पर कुछ लोगों ने फर्जी कागजात आदि बनाकर कब्जा जमा लिया। गांव आने के बाद जब संतोष को इस बारे में जानकारी हुई तो एसपी को प्रार्थनापत्र दिया।
मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी के आदेश पर गांव निवासी गीतम, सच्चितानंद, सर्वेश, अजय पाल, सतेंद्र, रणजीत और पूरन के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने अब एसपी से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।