फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: After the death of the woman, the people of the maternal side took the dead body

मैनपुरी: महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग ले गए शव

Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: After the death of the woman, the people of the maternal side took the dead body
भोगांव (मैनपुरी)। मोहल्ला मिर्धा में शनिवार की शाम एक महिला के पेट में दर्द हुआ और कुछ देर में ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीच पहले गहमागहमी हुई बाद में काफी देर तक बातचीत होती रही। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर चले गए। शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिर्धा निवासी जमीर अहमद उर्फ दानिश का निकाह जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी सरफुद्दीन की पुत्री आबदा बेगम के साथ हुआ था। शनिवार की सुबह अचानक आबदा के पेट में दर्द हुआ, शाम करीब छह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति दानिश शव को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। वह लोग ससुरालीजन के साथ अभद्रता करने लगे। पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्ष के लोगों से बात की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू की तो पति ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोगों के बीच आपसी बातचीत के बाद पोस्टमार्टम न कराने का फैसला लिया गया। लिखित रूप में प्रार्थनापत्र मिलने के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव मृतका के पिता को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएएस भाटी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed