फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mafia arrested along with his associates who shot constable in Agra three injured in encounter

UP News: सिपाही को दौड़ाकर गोली मारने वाला माफिया साथियों सहित गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से तीन घायल

Sat, 14 Sep 2024 06:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

ताजनगरी में सिपाही को दौड़ाकर गोली मारने वाला माफिया साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से तीन घायल हुए हैं। दो पर 25 हजार का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
Mafia arrested along with his associates who shot constable in Agra three injured in encounter
UP News: सिपाही को दौड़ाकर गोली मारने वाला माफिया साथियों सहित गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से तीनों घायल हुए हैं। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर गई। मामले में पहले नौं लोगों को जेल भेजा जा जुका है। 

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सिपाही को गोली मारने में सत्यप्रकाश का नाम सामने आया था। वह खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ही पहाड़ी कलां गांव का रहने वाला है। सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो अपने साथियों नेत्रपाल उर्फ नित्तो निवासी विधौली, और विनोद निवासी फद्दीपुरा, थाना सिविल लाइन, मुरैना, मध्य प्रदेश के साथ जा रहा है। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने कागारोल रोड पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपी वहां से निकला तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वह एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। दो गोली पुलिस जीप में लगीं। पुलिस टीम ने खुद को संभाला और घेराबंदी की। 
 

जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लगी है। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सत्यप्रकाश और नेत्रपाल पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित है।अभियुक्तों से तीन तमंचा, छह जिंदा कारतूस, तीन खोखेा, तीन मिस कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
 
विज्ञापन

बताते चलें कि बीती सात सितंबर को खेरागढ़ कस्बा में खनन माफिया ट्रैक्टरों में बालू लादकर ले जा रहे थे। पुलिस पहुंची तो उन पर माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही अजय के कान के पास से गोली निकल गई। वह घायल हो गए। सिपाही को इलाज के लिए ले जाते समय दुस्साहसिक तरीके से पुलिस की गाड़ी में आरोपियों ने फिर से टक्कर मारी। 
 

उस समय पुलिस इका पीछा करने की बजाय थाने की तरफ चली गई। दिनदहाड़े कस्बा में हुई घटना से पुलिस महकमे सहित लोगों में हड़कंप मच गया था। दरोगा बरदानी लाल ने अज्ञात अठारह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। चिन्हित किए गए लोगों में से नौ गुर्गों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed