फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Machines for patients imprisoned in SN's store doctors could not fix fees

लापरवाहीः मरीजों के लिए आई मशीनें एसएन के स्टोर में कैद, फीस तय नहीं कर पाए चिकित्सक

Wed, 20 Nov 2019 03:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 20 Nov 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Machines for patients imprisoned in SN's store doctors could not fix fees
प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन - फोटो : अमर उजाला
जंबो पैक मशीन-कीमत: करीब 30 लाख रुपये, डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने पर जंबो पैक की जरूरत पड़ती है। इससे एक बार में 60 से 80 हजार तक प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


एचपीएलसी मशीन- कीमत: करीब 55 लाख  रुपये, थैलेसीमिया स्क्रीनिंग में काम आती है। इसका लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलता। इस मशीन से गर्भवती महिलाओं की जांच करने पर गर्भस्थ शिशु थैलेसीमिया की बीमारी का पता चल जाएगा।
विज्ञापन

Machines for patients imprisoned in SN's store doctors could not fix fees
एचपीएलसी मशीन - फोटो : अमर उजाला
शासन की लापरवाही से लाखों की मशीनें कमरों में धूल फांक रही हैं। मशीनों को खरीदे हुए छह महीने हो गए। मरीजों से ली जाने वाली फीस तय नहीं होने से इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

ब्लड बैंक में जंबो पैक बनाने की मशीन को 30 लाख रुपये में और पैथोलॉजी विभाग में थैलेसीमिया स्क्रीनिंग की एचपीएलसी मशीन 55 लाख रुपये में खरीदा गया था।

जंबो पैक की मशीन ब्लड बैंक और एचपीएलसी मशीन पैथोलॉजी विभाग के कमरे में बंद हैं। इनकी सुविधा के लिए मरीजों से कितनी फीस वसूली जाएगी, यह अभी तक शासन तय नहीं कर पाया है। 
 

एसएन कॉलेज से जंबो पैक के लिए साढ़े छह हजार रुपये और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग के लिए 350 रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बीपीएल कार्डधारकों और विभागीय संस्तुति पर मरीजों को निशुल्क सेवा का भी प्रस्ताव भेजा है। प्राइवेट में जंबो पैक की साढ़े सात से साढ़े आठ हजार रुपये और थैलेसीमिया स्क्रीनिंग की जांच 1200 से 1500 रुपये है।

शासन को दो बार शुल्क तय करने के लिए प्रस्ताव भेज जा चुका है। एक बार फिर से पत्र भेजकर जल्द कीमत तय करने की मांग करते हैं। -डॉ. जीके अनेजा, प्राचार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed