फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Chandi Devi fair from tomorrow

Agra News: मां चंडी देवी का मेला कल से

Tue, 14 May 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Maa Chandi Devi fair from tomorrow
पटियाली। तहसील क्षेत्र में गंगा की कटरी क्षेत्र के नरदौली गांव स्थित मां चंडी देवी मंदिर पर बुधवार से मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 22 मई तक चलेगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दुकानदारों ने मेले में दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। मेला कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल ने बताया कि यह मेला परंपरागत है। मेले के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मातारानी के विधि विधान से पूजन के साथ यह मेला 15 मई से शुरू हो कर 22 मई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि मेले में स्थानीय दुकानदार के साथ बाहर के भी दुकानदार अपनी दुकान के साथ आए हैं। इसके अलावा मनोरंजन के लिए झूले, चरख आदि भी लगेंगे। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने बताया कि मेले में देवी जागरण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। किसानों के लिए कृषि यंत्र सहित अन्य सामान की दुकानें होंगी, जिन पर जरूरत के अनुसार खरीदारी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed