फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   M.Ed Exams as Agra University Delays Exam and B.Ed Practical Dates

Agra University: एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग, अधर में बीएड के प्रैक्टिकल

Mon, 02 Feb 2026 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 09:35 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय से संचालित एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षा और बीएड के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित करने की मांग की गई है। एमएड पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा दिसंबर माह में होनी थी।

विज्ञापन
M.Ed Exams as Agra University Delays Exam and B.Ed Practical Dates
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संचालित एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षा और बीएड के प्रैक्टिकल की तिथि घोषित करने की मांग की गई है। एमएड पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) की परीक्षा दिसंबर माह में होनी थी।
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत सिंह का कहना है कि एमएड पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित परीक्षाएं दिसंबर माह में हो जानी चाहिए थीं। अब तक तिथि घोषित नहीं की गई है। इसी तरह बीएड पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा अप्रैल माह में संभावित है लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि विवि प्रशासन घोषित नहीं कर रहा। इस संबंध में विवि प्रशासन को कई पत्र भेजे जा चुके हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संगठन के मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने मांग की कि विधि और एमएड की परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली पर ही कराई जाएं। प्रयोगात्मक परीक्षा समिति के प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा जल्द कराने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


फरवरी में प्रस्तावित एमएड परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एमएड की परीक्षा प्रणाली सेमेस्टर से कराई जाएगी। फरवरी में एमएड की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed