फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow Businessman die in road accident at Agra Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, कारोबारी की दुर्घटना में मौत

Mon, 27 May 2019 05:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 May 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Businessman die in road accident at Agra Lucknow Expressway
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन से बांकेबिहारी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रृद्धालुओं की कार नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत नगला ताल के समीप एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गई।
विज्ञापन


कार सवार साइकिल कारोबारी नितन गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी अनूप टंडन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई और परिजन फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


लखनऊ के मोहल्ला सुंदर बाग निवासी नितिन गुप्ता (45) पुत्र स्व.यशपाल गुप्ता की हैविट रोड पर सुप्रीम साइकिल कंपनी के नाम से फर्म है। नितिन रविवार को अपनी कार से साथी अनूप टंडन (48) पुत्र स्व. नानक तरन टंडन के साथ वृंदावन दर्शन करने गये थे। सोमवार को वृंदावन से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला ताल के समीप उनकी कार संख्या यूपी 32 जेडडी 4545 अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कई खंभों को तोड़ती हुई लखनऊ से आगरा जा रहे मार्ग पर पहुंच गई।

कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही नगला खंगर पुलिस और यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर ले गये।

जहां उपचार के दौरान नितिन (45) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन लखनऊ से शव लेने के लिए फिरोजाबाद पहुंचे। 
 

नितिन के दो बच्चे हैं। नितेश गुप्ता 20 और पार्थ गुप्ता 16 हैं। पिता की मौत के बाद दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पति की मौत की खबर लगते ही पूजा गुप्ता का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि जैसे ही घर पर नितिन की मौत की खबर लगी, पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। मृतक नितिन गुप्ता के चाचा विजय गुप्ता की सूचना पर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि अगर परिजन कोई तहरीर देंगे, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed