{"_id":"642c75013774e6030b0e2474","slug":"lpg-refilling-in-vehicles-fear-of-accident-kasganj-news-c-25-1-113711-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एलपीजी की वाहनों में हो रही रीफिलिंग, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एलपीजी की वाहनों में हो रही रीफिलिंग, हादसे की आशंका
Wed, 05 Apr 2023 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर। घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी कर वाहनों और छोटे सिलिंडरों में रीफिलिंग की जा रही है। वहीं घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हथठेल पर कचौड़ी व पकौड़ी बेचने वालों के साथ साथ हलवाई भी अपनी दुकानों पर कर रहे हैं। लेकिन इस ओर विभाग के अधिकारियों का नहीं है। बाजार में अवैध रीफिलिंग से हादसों की भी आशंका बनी हुई है।
कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करके वाहनों में सीएनजी के स्थान पर एलपीजी गैस की अवैध रीफिलिंग की जा रही है। बाजार में गैस रीफिलिंग की दुकानें खोल ली हैं। कुछ तो बस्ती में ही अपने घरों से अवैध रीफिलिंग का कार्य धड़ल्ले से कर रहे हैं। उनके द्वारा वाहनों में घरेलू गैस से वाहनों में रीफिलिंग की जाती है। वहीं पांच किलो वाले छोटे सिलिंडरों में भी रीफिलिंग की जा रही है।
आबादी के बीच अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग के कार्य से हादसा की आशंका बनी रहती है। सहावर में लगभग एक माह पूर्व अवैध रूप से गैस रीफिलिंग के दौरान आग लग गई थी। जिससे एक युवक झुलस गया था और सामान जल गया था। हादसे भी सबक नहीं लिया गया।
विज्ञापन
वर्जन:
अवैध रीफिलिंग की शिकायत नहीं मिली है। शीघ्र ही अवैध गैस रीफिलिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो भी कालाबाजारी कर अवैध गैस रीफिलिंग करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।