फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG cylinder price hiked by Rs 50

LPG Price: आम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका, घरेलू सिलिंडर 50 रुपये महंगा, आगरा में ये है नई कीमत

Wed, 06 Jul 2022 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 12:34 PM IST
सार

आम जनता पर एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत पर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन
LPG cylinder price hiked by Rs 50
घरेलू एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू सिलिंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर पर 8.50 रुपये की कटौती की गई है। ऑल इंडेन गैस डिसटीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलिंडर अब 1065.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत ₹1015.50 रुपये थी। 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर अब 2062 रुपये का हो गया है। बीते महीने इसकी कीमत 2070. 50 रुपये थी। इसी महीने व्यावसायिक सिलिंडर पर 191. 50 रुपये कम हुए थे। बुधवार से नई दर लागू हो गई है।

विज्ञापन

ऐसे बढ़े घरेलू गैस के दाम  

एक मार्च : 912.50 रुपये
22 मार्च : 962.50 रुपये         
अप्रैल: 1015 रुपये          
जुलाई : 1065.50 रुपये     

ऐसे घटे-बढ़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम

अप्रैल : 2295.50 रुपये
मई :    2398 रुपये
जून :   2070.50 रुपये
जुलाई : 2062 रुपये

ये बोलीं महिलाएं  


घर का खर्च बढ़ रहा
राजपुर चुंगी निवासी आरती पाराशर ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगभग हर महीने बढ़ रहे हैं, इससे घर का खर्च बढ़ रहा है। सिलिंडर पर सब्सिडी करीब 12 रुपये ही मिल रही है। सब्सिडी बढ़कर मिले तो भी कुछ राहत मिले। 

विज्ञापन


बचत नहीं हो पा रही
अंकिता गौतम ने कहा कि सीमित आमदनी में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। आमदनी भी नहीं बढ़ी है।  गैस, तेल समेत अन्य खाने-पीने का सामान पर दाम बढ़ने से बचत भी नहीं हो पा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर पर मोटी रकम
आवास विकास की प्राची कुलश्रेष्ठ ने कहा कि घर में एक साल में 10-12 सिलिंडर लग जाते है। सिलिंडर की कीमत 1065 रुपये हो गई है। आमदनी की मोटी रकम सिलिंडर पर खर्च हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed