फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover turned out to be a traitor For whom cheated on her husband  he betrayed her in such a way

दगाबाज निकला प्रेमी: जिसके लिए पति से की दगाबाजी, उसने दिया ऐसा धोखा...जीते जी मर गई वो

Thu, 18 Apr 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 08:32 AM IST
सार

प्यार में महिला इस कदर अंधी हो गई कि प्रेमी की हर बात मानती चली गई। पति से दगाबाजी कर प्रेमी संग लिव इन में रही। इस बीच वो गर्भवती हो गई, तो प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। अब एक बार फिर वो तीन माह की गर्भवती है, लेकिन प्रेमी ने उससे मुंह मोड़ लिया है।
 

विज्ञापन
lover turned out to be a traitor For whom cheated on her husband  he betrayed her in such a way
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लिव इन में रह रही महिला के साथ प्रेमी ने धोखा किया। शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात करा दिया। अब फिर से महिला तीन महीने की गर्भवती है। आरोप है कि युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। साथ रखने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता पहले से शादीशुदा है। मायके में रह रही थी। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से मायके में रह रही है। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मुलाकात टेढ़ी बगिया क्षेत्र के रहने वाले योगेश से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। उसके पहले से शादीशुदा होने की जानकारी योगेश को भी थी। इसके बावजूद वह शादी का वादा करने लगा। मिलने-जुलने लगा। उसने पत्नी की तरह उससे संबंध भी बना लिए। शादी की कहने पर टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले वो गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पर योगेश ने जबरन गर्भपात करा दिया। अब वो तीन महीने की गर्भवती है। शादी की कहने पर योगेश ने इन्कार कर दिया। किसी और युवती से शादी करना चाहता है। उसका बहनोई खेमराज भी धमका रहा है। परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाना ट्रांसयमुना में तहरीर दी।


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि योगेश और खेमराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी और महिला एक साथ जूता कारखाना में काम करते थे। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed