फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover murdered married woman left her husband for love

यूपी: शादी के चार माह बाद प्यार की खातिर छोड़ा पति का साथ, प्रेमी भी निकला फरेबी; जहर देकर किया कत्ल

Sat, 02 Dec 2023 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 10:15 AM IST
सार

जिस प्रेमी के लिए संजना ने शादी के चार महीने बाद ससुराल छोड़ दिया, वो भी फरेबी निकला। प्रेमी ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। विसरा जांच में जहर देने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
lover murdered married woman left her husband for love
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रेमी के साथ रह रही 20 वर्षीय संजना की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि जहर से हुई थी। 27 अगस्त को प्रेमी संतोष वर्मा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चला। इस पर विसरा जांच की गई। इसकी रिपोर्ट में मौत जहर से होना आया। इस पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी संतोष वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


संजना सिकंदरपुर, सैंया की रहने वाली थी। पिता दयालू सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि बेटी की शादी 5 मई को धौलपुर के प्रेम सिंह से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बेटी घर आ गई। वह ससुराल नहीं गई। कमला नगर स्थित मनोहरपुर में संजना के ताऊ हरीशंकर उर्फ खिल्लो रहते हैं। संजना ताऊ के घर में जाकर रहने लगी। यहां उसकी मुलाकात गांव के संतोष वर्मा से हुई।
विज्ञापन

संतोष ने संजना को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 7 अगस्त को उसे अपने घर ले गया। मगर, उन्हें घरवालों ने साथ नहीं रखा। वह फिरोजाबाद के हुमायूंपुर में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। 27 अगस्त को उसे कमला नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे एसएन रेफर किया गया। एसएन इमरजेंसी में डाॅक्टर ने संजना को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  पुलिस ने खोज निकाला कुत्ता: मालकिन को देख पैरों से लिपटा जर्मन शेफर्ड, फिर जो हुआ...देखने वाले भी हुए भावुक
 

जेवरात हड़पने के लिए हत्या का आरोप
पिता ने आरोप लगाया कि बेटी के पास मायके और ससुराल के जेवरात रखे थे। इन्हीं जेवरात को हड़पने के लिए संजना की हत्या कर दी गई। बेटी की मौत की जानकारी भी संतोष के भाई ने दी थी। उन्होंने थाना कमला नगर में तहरीर दी। मामले में ममता विहार कॉलोनी निवासी संतोष वर्मा, तन्नू और अन्य के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मौत होना बताया था
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूछताछ में संतोष ने पुलिस से कहा था कि संजना बीमार थी। उसे एक झोलाछाप को दिखाया था। दवा देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसलिए कमला नगर लेकर आया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चला। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया। इसे फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट में पता चला कि अमोनियम फास्फेट की वजह से मौत हुई है। इस पर संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  कार चलाते समय रहें सावधान: सक्रिय हुए टप्पेबाज, रिटायर्ड चिकित्साधिकारी का बैग उड़ाया; ऐसे करते हैं वारदात

पुलिस से झूठ बोलता रहा संतोष
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि संजना आरोपी संतोष के साथ रह रही थी। संतोष ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसको गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की गई। उससे पूछा गया कि संजना को जहर क्यों खिलाया था। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। यही कहा कि उसे नहीं पता। संजना की मौत पर भी पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह किया था। आरोपी झूठ बोलता रहा। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई। इस पर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed