{"_id":"5cafa6dfbdec2213fd29aaad","slug":"loote-from-director-of-rural-development-and-panchayati-raj-institute-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रूरल डेवलेपमेंट एंड पंचायती राज संस्थान के डायरेक्टर से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रूरल डेवलेपमेंट एंड पंचायती राज संस्थान के डायरेक्टर से लूट
Fri, 12 Apr 2019 02:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ रूरल डेवलेपमेंट एंड पंचायती राज के डायरेक्टर श्रीनिवास बस में जहखुरानी का शिकार हो गए। उन्हें बेहोश कर लैपटॉप, मोबाइल, सोने की चेन लूट ली गई। इतना ही नहीं एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह ट्रांसपोर्ट नगर में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से हैदराबाद निवासी श्रीनिवास लखनऊ में तैनात हैं। उन्हें फिरोजाबाद में एक मीटिंग करनी थी। वह मंगलवार रात को बस से फिरोजाबाद आने के लिए बैठे थे। बस में एक व्यक्ति मिला। उसने उन्हें चाय पिलाई और बिस्किट खिला दिए। आशंका है कि इनमें नशीला पदार्थ मिलाया था। इससे श्रीनिवास को होश नहीं रहा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में उतार दिया। लोगों को वह अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले। उन्होंने एक आटो भी किया, लेकिन वह सही पता नहीं बता सके। काफी देर तक चालक उन्हें घुमाता रहा। बाद में उन्हें थाना न्यू आगरा लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को होश में आने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। श्रीनिवास ने बताया कि उनके पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, सोने की चेन लूट ली। उनके एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर 50 हजार रुपये भी निकाल लिए गए हैं। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।