फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections yogi adityanath rally in jalesar

ब्रज में योगी का विपक्ष पर 'वार' बोले, कांग्रेस हाथ देश द्रोहियों के साथ

Wed, 10 Apr 2019 08:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Apr 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections yogi adityanath rally in jalesar
रैली के दौरान मुख्यमंत्री योगी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ब्रज में रैलियां कीं। जलेसर में कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी प्रो.एसपी सिंह बघेल के समर्थन में सभा की। वहीं बाह के जरार में राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दोनों स्थानों पर योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। 
विज्ञापन


बाह के जरार पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर और अटल की पैतृक स्थली को नमन करते हुए कांग्रेस पर करारे हमले किए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देश द्रोहियों के साथ है। पीएम मोदी के पांच साल कांग्रेस पार्टी के 55 सालों पर भारी है। 
विज्ञापन


जलेसर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। वहीं गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश में सड़कें, ओवरब्रिज, एयरपोर्ट, सेना को मजबूत करने समेत तमाम काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले शासन में आतंकी हमला कर लौट जाते थे। अब आते तो हैं, लेकिन लौटकर नहीं जाते। प्रदेश में दो वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। अपराधियों को जेल भेजा गया। सरकार ने साढ़े सात करोड़ परिवारों को शौचालय, किसानों को किसान सम्मान निधि समेत तमाम योजनाएं दी हैं। उन्होंने आस्था का सम्मान देने की बात कही।

कांग्रेस को लेकर कहा कि देश के साथ विश्वासघात करने वालों को तो दूर से देखना भी पापा का भागीदार बनना है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा खत्म करने और सेना के अधिकार खत्म करने की बात पर बोले कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। 

वहीं सपा को लेकर कहा, जो अपने पिता का न हुआ वह जनता का कैसे हो सकता है। सपा-बसपा का गठबंधन, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और अस्थिरता का गठबंधन है। 18 अप्रैल को एक-एक मतदाता वोट डालने जाए। देश को महाशक्ति बनते हुए देखना चाहते हैं, तो नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। 

जैसे मोदी ने एक क्लिक से किसान सम्मान निधि पहुंचाई उसी तरह आप बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचारियों की शामत का नाम मोदी है। एक एक वोट मोदी के लिए पड़ना है। कार्यक्रम में अवागढ़ चेयरमैन महेश पाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed