फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Jayant Choudhary taunts BJP MLA in agra

लोकसभा चुनाव 2024: जयंत चौधरी का भाजपा विधायक पर तंज, बोले- उन्हें रालोद ने ही आगे बढ़ाया, अब दरवाजे बंद

Sun, 05 May 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 12:21 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चाहरवाटी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल का नाम लिए बिना साधा निशाना।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Jayant Choudhary taunts BJP MLA in agra
जयंत चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को चाहरवाटी से जुड़ी अपनी स्मृतियों को ताजा किया। चौधरी चरण सिंह का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूती के लिए राजकुमार चाहर की जीत को जरूरी बताया। भाजपा विधायक बाबूलाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें रालोद ने ही आगे बढ़ाया और अब उनके लिए रालोद के दरवाजे बंद हो चुके हैं। जैंगारा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का विशेष लगाव रहा है। पूर्व मंत्री चौधरी अजय सिंह से चौधरी साहब का पारिवारिक संबंध रहा। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा वंचितों, पिछड़ों के हित के लिए कार्य किया। उन्हीं के कार्यों को आगे बढ़ा रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको विशेष सम्मान दिया है। इससे पूर्व किसी भी दल ने उनको उचित सम्मान नहीं दिया। चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न देश के समस्त किसानों, पिछड़ों और कामगारों का सम्मान है।
विज्ञापन


विधायक बाबूलाल का नाम लिए बिना साधा निशाना
फतेहपुर सीकरी लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामेश्वर सिंह के पिता विधायक चौधरी बाबूलाल के बगावती तेवरों पर चौधरी जयंत सिंह खासे हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अंतिम बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था, दिल्ली में चौधरी अजीत सिंह एवं उनके समक्ष आकर भीख मांगी थी। उनको टिकट मिली, लेकिन जनता का भरोसा जीतने में नाकामयाब रहे। उनको जो कुछ भी मिला, सिर्फ रालोद की वजह से मिला। उनके लिए अब रालोद के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन


राजकुमार की गलती को माफ कर दें
जयंत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की सराहना करते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद इन्होंने बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके कारण क्षेत्र में कम समय मिल पाया। इनके प्रयासों से ही क्षेत्र को गंगाजल मिलने जा रहा है। आलू अनुसंधान केंद्र स्थापित होने जा रहा है। इन्होंने अपनी गलती का इजहार कर लिया है। इसलिए इनको माफ कर फिर संसद भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कारों से नहीं किया समझौता
प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि उन्होंने कभी भी अपने संस्कारों से समझौता नहीं किया। चौधरी चरण सिंह से प्रेरणा लेकर राजनीति शुरू की। चौधरी अजीत सिंह का सानिध्य पाकर आगे बढ़ा। इसके बाद भाजपा से सांसद बना तो दिल्ली जाकर चौधरी अजीत सिंह को धन्यवाद देने पहुंचा था। इस मौके पर पंडित गोविंद शर्मा, रालोद प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, ब्रजेश चाहर, राजकुमार सांगवान, योगेश नौहवार, विधायक प्रदीप चौधरी, भूदेव प्रधान, अनीता चाहर, नरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष महेश जाटव, फौरन सिंह इंदौलिया, रूपेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, डॉ संजीवपाल सिंह, गुड्डू चाहर,जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed