{"_id":"662673b05040073e2a0a179e","slug":"lok-sabha-elections-2024-independents-got-election-symbols-in-agra-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: फलों की टोकरी, बांसुरी...तो किसी को मिली चारपाई; आगरा में निर्दलियों को मिले चुनाव चिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: फलों की टोकरी, बांसुरी...तो किसी को मिली चारपाई; आगरा में निर्दलियों को मिले चुनाव चिन्ह
Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:01 AM IST
सार
आगरा में तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान को लेकर आगरा लोकसभा से 11 तो वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में वोट मांगने की घड़ी आ गई। सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशी भी तय हो गए। किसी को फलों की टोकरी चुनाव चिह्न मिला है तो कोई चारपाई, पानी का जहाज और बांसुरी पर वोट मांगेगा। आगरा लोकसभा सीट से 11 और फतेहपुर सीकरी से 9 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में हैं।
तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। कलेक्ट्रेट में सोमवार को नामांकन पत्र वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन का दिन था। फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। वह भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र हैं। राकेश के भाई रामेश्वर सिंह अब भी निर्दलीय रूप से मैदान में डटे हैं।
जिले की दोनों सीटों पर कुल 20 उम्मीदवार हैं। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा सीट पर भाजपा, बसपा और गठबंधन के अलावा आठ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। फतेहपुर सीकरी सीट पर 6 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सात मई को दोनों सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा से ये उम्मीदवार -
प्रत्याशी राजनीतिक दल चुनाव चिह्न
पूजा बसपा हाथी
सत्यपाल सिंह बघेल भाजपा कमल
सुरेश चंद कर्दम सपा साइकिल
आराम सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) फलों की टोकरी
कुलदीप कुमार भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी केतली
चंद्रपाल आदर्श समाज पार्टी छड़ी
जितेंद्र गौतम लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी बिस्कुट
सर्वेश कुमार भारतीय मजदूर जनता पार्टी गन्ना किसान
हस्नूराम अंबेडकरी निर्दलीय क्रेन
पूजा निर्दलीय अलमारी
महेंद्र सिंह निर्दलीय चारपाई
फतेहपुर सीकरी से ये उम्मीदवार
प्रत्याशी राजनीतिक दल चुनाव चिह्न
राजकुमार चाहर भारतीय जनता पार्टी कमल
रामनाथ सिकरवार कांग्रेस हाथ का पंजा
रामनिवास शर्मा बहुजन समाज पार्टी हाथी
गिर्राज सिंह धाकरे प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया बांसुरी
वेद प्रकाश राष्ट्रीय जनसंचार दल बैटरी टार्च
संगीता तोमर भारतीय मजदूर जनता पार्टी गन्ना किसान
होतम सिंह निषाद राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी हॉकी और बॉल
डॉ. रामेश्वर सिंह निर्दलीय चारपाई
कल्लन कुम्हार निर्दलीय पानी का जहाज