फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Do not go towards Mandi Committee on Delhi Highway for two days all vehicles stopped

लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली हाईवे पर दो दिन मंडी समिति की ओर न जाएं,  यातायात पुलिस ने लगाए बैरियर

Mon, 06 May 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 09:35 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। हाईवे पर दो दिन मंडी समिति की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Do not go towards Mandi Committee on Delhi Highway for two days all vehicles stopped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नेशनल हाईवे पर सोमवार और मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फिरोजाबाद और मथुरा की तरफ वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। पुलिस ने रामबाग ओवरब्रिज से पहले और शाहदरा चुंगी पर बैरियर लगाया है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि डायवर्जन पॉइंट पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार सुबह 5 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था
- मथुरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता, दिगनेर मार्ग से एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा कट से इनर रिंग रोड होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- फिरोजाबाद से मथुरा जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।

- अलीगढ़/जलेसर (एटा) की तरफ से फिरोजाबाद और मथुरा की ओर टेढ़ी बगिया, सौ फुटा होते हुए शाहदरा चुंगी, कुबेरपुर होकर जाएंगे।
- टेढ़ी बगिया चौराहा पर यातायात का अधिक दबाव होने पर अलीगढ़ की ओर के भारी वाहनों को खंदौली चौराहा से डायवर्ट कर मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जलेसर (एटा) की ओर से आने वाले वाहनों को मुड़ी चौराहा से डायवर्ट कर एत्मादपुर भेजा जाएगा।
- फिरोजाबाद से शहर में आने वाले हल्के वाहन बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई तिराहा से एत्माद्दौला तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- शहर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले हल्के वाहन रामबाग चौराहा से टेढ़ी बगिया चौराहा से सौ फुटा मार्ग होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहा से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच एनएच-19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन 6 मई को सुबह 5 बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने और 7 मई की शाम 5 बजे से मतदान पेटियों के नवीन गल्ला मंडी समिति में जमा होने तक प्रतिबंधित रहेगा।

- रामबाग स्थित सुधा नर्सरी के सामने और शाहदरा चुंगी पर बैरियर लगे हैं। मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी, मीडिया कर्मी, पुलिस कर्मी, मतदान अभिकर्ता व प्रत्याशी नवीन गल्ला मंडी परिसर की ओर जाने के लिए अधिकृत पास-परिचय पत्र दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति-वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


लग सकता है जाम
मतदान कर्मियों के वाहनों का मंडी समिति पर आवागमन होगा। इस कारण यातायात का दबाव अधिक रहेगा। टेढ़ी बगिया और शाहदरा पर पहले से ही जाम के हालात रहते हैं। डायवर्जन की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed