फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024 Akhilesh Yadav big plan team of 17 will show amazing responsibility given to Akshay

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का बड़ा प्लान, 17 की टीम दिखाएगी कमाल; अक्षय को दी गई जिम्मेदारी

Thu, 13 Jul 2023 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 04:06 PM IST
सार

लोकसभा 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं, जो पिछले चुनावों में नाराज होकर या तो निष्क्रिय हो चुके थे या फिर दूर हो गए थे। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Akhilesh Yadav big plan team of 17 will show amazing responsibility given to Akshay
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अक्षय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने जमीन मजबूत करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद के लिए बूथ कमेटी बनाने के साथ ही मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की तैयारियां हो रही हैं। पूर्व सांसद ने वर्तमान पदाधिकारियों को किनारे कर लोकसभा के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी है। पार्टी के लिए काम कर रहे 17 लोगों को सेक्टर प्रभारी बनाया है। इसमें मुस्लिम मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी पूर्व महानगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां, खालिद नसीर, छुट्टन भाई को दी गई है।
विज्ञापन

 

सक्रिय हुए पूर्व सांसद अक्षय यादव

समाजवादी पार्टी मिशन 2024 के लिए पूरी तरह जुट गई है। अभी तक दिल्ली से बैठकर दिशा निर्देश देने वाले पूर्व सांसद अक्षय यादव चुनाव नजदीक देख सक्रिय हो गए हैं। पार्टी फिरोजाबाद विधानसभा को लेकर सबसे ज्यादा अलर्ट है। इस बार स्थितियां भी पहले से बदली हुईं है, क्योंकि पार्टी से जुड़े पुराने नेता ही सांसद से काफी दिनों से अंसतुष्ठ थे। इसे देखते हुए पूर्व सांसद ने फिरोजाबाद विधानसभा के लिए 17 पुराने कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीम में शामिल 

इस टीम में आर्दश यादव धन्नू, हेत सिंह शंखवार, नीरज यादव, खालिद नसीर, हिकमत उल्ला खां, सिंहराज यादव, अजय राठौर, बीरी सिंह प्रधान, हसनैन प्रधान, सैर्फुरहमान उर्फ छुट्टन भाई, अनार सिंह दिवाकर, रघुवीर सिंह सविता, धर्मदास शंखवार, योगेश गर्ग, रमेश चंद्र चंचल, सुधीर यादव एडवोकेट, राजकुमार राठौर को रखा गया है।
 
विज्ञापन

दी गई बड़ी जिम्मदेरी 

इसमें आधे से ज्यादा लोग ऐसे थे, जो पूर्व सांसद से बेहद नाराज थे। इन लोगों को नाराजगी को दूर करने के साथ ही अब पार्टी ने जातिगत नेताओं के आधार पर उन्हें संगठन को मजबूत करने के साथ ही जमीनी स्तर पर काम कर रहे बूथ प्रभारी की मदद करने व उनके काम की देखरेख की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही मतदाताओं को जोड़ने को कहा है। इस बारे में सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने बताया कि सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी बनाए गए हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए पुराने लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed