फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections 2019 Akhilesh Yadav Slams Bjp Government in etah

युवा वोट करेगा तो चौकीदार की चौकी चली जाएगीः अखिलेश यादव

Fri, 12 Apr 2019 10:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 Akhilesh Yadav Slams Bjp Government in etah
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में शहर के जीआईसी मैदान पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाने के लिए देश को झूठों से बचाना है। उन्होंने मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही शिक्षामित्रों को समायोजित करने का वादा भी किया। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मंच पर आते ही लोगों अभिवादन किया। इसके बाद एटा लोकसभा से प्रत्याशी डा. देवेंद्र यादव और फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल का हाथ पकड़ कर एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन देश में परिवर्तन लाने के लिए हुआ है जो खुद को चौकीदार और गठबंधन को महामिलावट कह रहे हैं जनता उनकी चौकी छीन लेगी। 
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही है और गठबंधन जोड़ने का। भाजपा सेना के नाम पर भी झूठ बोलने से नहीं हिचकिचा रही है। अमेरिका ने दावा किया है कि पाकिस्तान में उनके सभी एफ-16 सही हैं। हमारा देश जवानों के कारण सुरक्षित है न कि भाजपा के कारण। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र को धोखा पत्र बताया। कहा कि इस धोखा पत्र से रोजगार और नौकरी की बात गायब है। प्रदेश में अगर किसी सरकार ने सबसे ज्यादा नौकरी दी हैं तो वह समाजवादी सरकार ने दी हैं। अगर सरकार फिर बनी तो सीधी भर्ती होंगी। 

शिक्षामित्र जो 2014 और 2017 में इनके द्वारा ठग लिए गए थे वह आज परेशान हैं। उन्हें जेल जाना पड़ा और करीब एक हजार शिक्षामित्रों ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। अखिलेश यादव ने कहा कि युवा एक साथ वोट देकर जल्द ही बाबाजी को मठ में भेजने का काम करेंगे। इन्हीं बाबाजी ने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया था। 

सरकारी आवास खाली करने पर टोंटी चुराने का आरोप लगाया था। उन अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। जिन्होंने यह घृणित काम किया था। सरकार जाने पर बाबाजी की चिलम भी ढूंढकर निकाली जाएगी। जिस नक्सलवाद को भाजपा खत्म करने की बात कह रही थी। वही नक्सलवाद भाजपा के विधायकों और आम लोगों की जान ले रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed