फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha chunav 2024: Agra reserved seat candidate attacked Allegation of preventing from contesting election

लोकसभा चुनाव 2024: आगरा से प्रत्याशी पर हमला, कपड़े फाड़े; चुनाव लड़ने से रोकने का आरोप

Mon, 06 May 2024 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 May 2024 10:38 AM IST
सार

आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पर हमला किया गया। आरोप है कि उसे चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। हालांकि मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2024: Agra reserved seat candidate attacked Allegation of preventing from contesting election
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह का अपने ही भतीजे से लेनदेन का विवाद हो गया। प्रत्याशी का आरोप है कि उसकी घर में घुसकर पिटाई की गई। कपड़े तक फाड़ दिए। सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने ले आई। आरोप है कि कुछ लोग उसे चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते हैं। वहीं पुलिस ने इस घटना को पड़ोसी से लेनदेन का विवाद बताया है।
विज्ञापन


 

थाना एत्माद्दौला के नगला फतूरी निवासी महेंद्र सिंह आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने चुनाव संबंधी कार्य में व्यस्त थे। तभी पड़ोस में रहने वाले भतीजे घर में घुस आए। आरोप है कि आते ही उन्होंने हमला कर दिया। उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया। जूता व चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। परिजन ने उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उसे चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी का कहना है कि प्रत्याशी थाने आया था। मगर उसने शिकायत वापस ले ली। पैसे के लेनदेन का मामला था। दोनों पक्ष आपसी समझौता करके लौट गए।

 
विज्ञापन

घर आकर जान देने की कोशिश
प्रत्याशी महेंद्र सिंह का कहना है कि जब से चुनाव लड़ऩे की तैयारी की है। तब से मेरे बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। मेरे चुनाव लडऩे में अड़चन बने हुए हैं। थाने में आपसी सहमति बनने के बाद प्रत्याशी घर लौट आया था। लेकिन घर लौटने पर उसने पंखे से लटककर फंदा लगाने की कोशिश की। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed