{"_id":"5a589ad04f1c1ba83f8b462f","slug":"loha-mandi-police-station-will-be-model-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के इस थाने के पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के इस थाने के पुलिसकर्मियों के लिए गुड न्यूज
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लोहामंडी थाने को मॉडल थाना बनाया जा रहा है। इसमें पुलिस और पब्लिक दोनों को राहत पहुंचाने की योजना है। पुलिस के लिए खास यह है कि यहां के स्टाफ को सिर्फ आठ घंटे ड्यूटी देनी होगी।
24 घंटे में तीन शिफ्टों के हिसाब से ड्यूटी लगेगी। पब्लिक के लिए हेल्प डेस्क खोली जाएगी। थाना में प्रवेश करते ही हर जरूरी जानकारी मिलेगी। फोन से भी प्रार्थनापत्र पर जांच की सूचना मिल जाएगी।
एसएसपी अमित पाठक की यह योजना है कि जिले में कम से कम एक थाना मॉडल बनाया जाए। इसमें दो थानों का चयन किया गया था। सदर और लोहामंडी। दोनों में जमीन काफी ज्यादा है। सदर में दिक्कतें भी ज्यादा मिलीं।
विज्ञापन
आठ घंटे की ड्यूटी के लिए 210 का स्टाफ की जरूरत है। फिलहाल 150 हैं यानी 60 और की तैनाती करनी पड़ती। लोहामंडी में 50 का स्टाफ मौजूद है। अगर 25 और बढ़ा दिए जाएं तो काम चल जाएगा। 25-25 की तीन शिफ्ट होंगी।

इन्हें मिली मॉडल थाना बनाने की जिम्मेदारी
मॉडल थाना में बैरकों को सुधारा जाएगा। थाने में खेल के लिए मैदान और पब्लिक के लिए हेल्प डेस्क होगी। प्रार्थनापत्रों का निस्तारण तेजी से होगा। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को थाने को मॉडल बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को उन्होंने थाने का निरीक्षण किया।
आगरा थाने की बिल्डिंग में सुधार किया जाएगा। अंदर की सज्जा भी बदलेगी। इसके लिए इंटीरियर डिजाइनर की मदद ली जा रही है। उन्हें काम दिया गया है कि हर चीज को व्यवस्थित ढंग से रखा जाए, ताकि ढूंढने में कोई परेशानी न हो।
थाने के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि जनता की समस्याओं का समाधान कैसे करना है। दूसरा जनता से व्यवहार में सुधार पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा।