{"_id":"5e9de3a48ebc3ed5405ad62c","slug":"lockdown-update-sikandra-vegetable-market-open-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आज से खुलेगी सिकंदरा सब्जी मंडी, मास्क नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: आज से खुलेगी सिकंदरा सब्जी मंडी, मास्क नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना
Tue, 21 Apr 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में दो दिन बंद रखी जाने के बाद सिकंदरा सब्जी मंडी मंगलवार से खुलेगी। थोक और फुटकर विक्रेताओं को केवल पास से ही प्रवेश दिया जाएगा। थोक व्यापारी ने मास्क नहीं लगाया तो पहली बार में 500, दूसरी में 1000 का जुर्माना लगेगा। तीसरी बार में लाइसेंस निरस्त होगा। अन्य लोगों पर पहली बार में 200, दूसरी में 500 और तीसरी में 1500 रुपये जुर्माना लगेगा।
सामाजिक दूरी का पालन न होने पर थोक व्यापारी पर पहली बार में एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह ने यह आदेश जारी किया है। मंडी एक ही शिफ्ट में खुलेगी। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक काम होगा। उन्होंने बताया सोमवार को मंडी को सैनिटाइज कराया गया है। बरौली अहीर सब्जी मंडी मंगलवार को सैनिटाइज होगी।
फुटकर विक्रेताओं को ठेल ले जाने की अनुमति नहीं
सब्जी बेचने के लिए एक वाहन पर एक ही किसान को अनुमति होगी। फुटकर विक्रेताओं को ठेल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। थोक विक्रेता दूर दूर बैठेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी सभापति अरुण कुमार ने बताया कि सिकंदरा सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोमवार को दिखी सख्ती
कोरोना मरीजों की संख्या 250 के पार पहुंच जाने के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन ने इतनी सख्ती दिखाई कि दूध और सब्जी तक की सप्लाई बंद कर दी। सब्जी मंडी खुलने नहीं दी। दूधियों को गांव से शहर आने नहीं दिया। खुले दूध पर पाबंदी लगा दी गई है। इसका विकल्प बताए गए पैकेटबंद दूध की सप्लाई हो नहीं पाई।
पुलिस ने दुकानदारों पर डंडा चलाया। किराने के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं हो पाई। सख्ती के डर से देहली गेट स्थित दवा मार्केट बंद रहा। अमूल और मदर डेयरी को पैकेटबंद दूध की सप्लाई का जिम्मा मिला है लेकिन पुलिस के डंडे के डर से मदिया कटरा स्थित अमूल पार्लर पर ताला लटका रहा।