फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

टूंडला तीन दिन के लिए लॉकडाउन, बंद रहेंगे सभी बाजार, घरों में रहेंगे लोग

Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
lockdown
टूंडला के तीन दिन बाजार बंद रहने की सूचना पर खरीदारी के लिए उमड़े लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला(फिरोजाबाद)। शहर में एक के बाद एक लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने पर प्रशासन ने टूंडला को अगले तीन दिन के लिए टूंडला में लॉकडाउन कर दिया है। शुक्रवार तक सभी बाजार बंद रहेंगे। दुकान खुलने अथवा बाजार जाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस बीच कंटेनमेंट एरिया छोड़कर निर्धारित समय के लिए मेडीकल स्टोर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की शुरूआत में आगरा से टूंडला तक पहुंचे कोरोना संक्रमण ने प्रतापपुर, नगला कुम्हारान में दस्तक दी थी। इसके बाद प्रवासी मजदूर के रूप में गढ़ी निर्भय, पचोखरा में कोरोना पहुंचा था। इसके उपरांत फिरोजाबाद के स्वास्थ्य विभाग से गांव बन्ना में और फिर लगातार रेलवे कर्मचारी कोरोना की चपेट में आए। अभी रेलकर्मियों की गिनती चल रही थी, कि नगर के मुख्य बाजार स्थित गांधी टोला की गिहार बस्ती एफएच मेडीकल कोलेज से फिर लाइन पार के नगला मस्जिद तक कोरोना पहुंच गया।
विज्ञापन

एक के बाद एक केस सामने आने के साथ ही सोमवार सायं आई रिपोर्ट में नगर के एटा रोड़ निवासी जिला मत्स्य अधिकारी, जिन पर आगरा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व फिरोजाबाद के पंचायत नोडल अधिकारी के कोरोना संक्रमित निकलने से समूचे शहर में दहशत फैल गई। प्रशासन ने पुलिस की मदत से संबंधित क्षेत्रों को सील करा दिया था। संक्रमण की रोकथाम न होते देख प्रशासन ने टूंडला शहर को तीन दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। शुक्रवार तक छोटी सब्जीमंडी, दूध से लेकर टूंडला के सभी बाजार बंद रहेंगे। इस बीच लोग घरों में रहेंगे। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन की सूचना से दुकानदार परेशान
टूंडला। अगले तीन दिन के लिए टूंडला लॉकडाउन होने की सूचना से दुकानदारों में अफरा तफरा मच गई। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों में लाखों का माल भरा पड़ा है, माल के न बिकने से वे पहले ही परेशान हैं। सबसे अधिक परेशान इलेक्ट्रोनिक्स, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed