{"_id":"5ee368ab8ebc3e42da4d287c","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr445765749","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाल निकाल रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाल निकाल रहे रुपये
विज्ञापन
12एमएनपी-03-बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीड़
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बिछवां। खाते से रुपये निकालने को बैंकों के बाहर लगने वाली लंबी लाइनों की भीड़ में सामाजिक दूरी का पालन नही हो रहा है। खाते से रुपये निकालने के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा रहे हैं। बैंकों बाहर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बैंक प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।
शुक्रवार को बड़ा चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा खुलने से पहले ही लोग बैंक के बाहर जमा हो गए। जैसे ही बैंक खुला अंदर जाने के लिए लोग जमकर धक्का मुक्की करने लगे। लाइन में लगे लोगों ने सामाजिक दूरी को तार तार कर दिया। बड़ा चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मी और बैंक के सुरक्षाकर्मी तमाशबीन रहें। किसी ने भी गेट के बाहर जमा भीड़ के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की कोशिश नहीं की।
बैंक ऑफ इंडिया सुल्तानगंज शाखा पर भी सुबह से भीड़ जमा हो गई। सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोलों का लोगों ने प्रयोग ही नहीं किया। आर्यावर्त ग्रामींण बैंक के बाहर भी सुबह से ही महिला पुरुष सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। बैंकों के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी देखने को ही नहीं मिले।
विज्ञापन
बैंकों के बाहर जमा होने वाली भीड़ को रोककर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए शाखा प्रबंधकों को पहले से ही निर्देश दिए जा चुके हैं। लोगों को खुद भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।
जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक