{"_id":"5e9b26528ebc3e769728a28d","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4383273197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में रही नो एंट्री, तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में रही नो एंट्री, तैनात रही पुलिस
विज्ञापन
18एमएनपी-17-करहल में लॉकडाउन का निरीक्षण करते एसडीएम व पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर में कोरोना का मरीज मिलने के बाद बुधवार की रात वंशीगोहरा और आसपास के क्षेत्र को पूर्ण लॉकडाउन कर दिया गया था। शनिवार को भी इसके चलते गलियों में नो एंट्री रही। कोई इसका उल्लंघन न करे इसके लिए पुलिस भी तैनात रही।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा, पंजाबी कॉलोनी, अवध नगर, खरगजीत नगर, मोहल्ला अग्रवाल समेत आधे शहर को सील कर दिया है। बुधवार रात को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इन क्षेत्रों को 72 घंटे के लिए सील करने के आदेश दिए थे। शनिवार को भी ये इलाके सील ही रहे। गलियों को बंद कर पुलिस को तैनात कर दिया। इसके चलते लोग घरों में ही रहे। हालांकि प्रशासन ने दूध और सब्जी की आपूर्ति घरों में कराई। पुलिस की देखरेख में तय किए गए स्थानों पर दूध की गाड़ी लेकर पहुंचे सेल्समैन ने दूध की बिक्री की। सब्जी बेचने के लिए हथठेल वाले गलियों में पहुंचे।
करहल में कोरोना मरीज मिलने के बाद नगर को सील किया है। इसके चलते शनिवार को उपजिलाधिकारी रतन वर्मा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने नगर का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
दोपहर बाद खुली दवा की दुकानें
शनिवार को दोपहर बाद डीएम ने दवा की दुकानें खोलने की अनुमति दी। डीएम के आदेश के बाद शहर में दवा की कई दुकानें खोली गई। पुलिस की मौजूदगी में सामाजिक दूरी का पालन कराकर दवा की बिक्री कराई गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
चौराहों पर भी खूब हुई चेकिंग
शहर के प्रमुख चौराहों पर भी प्रशासन ने कोई ढील नहीं दी। शहर के गोला बाजार तिराहे से लेकर, ईशन नदी पुल चौराहा, भांवत चौराहा, करहल चौराहा समेत अन्य सभी स्थानों पर पुलिस ने सख्त चेकिंग की। किसी भी वाहन चालक को नहीं जाने दिया गया।