फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loan

ऋण वितरण में ढिलाई बरतने वाली बैंकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश

Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
loan
कासगंज में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में बैंक के - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में बैंक के समन्वयकों के साथ बैठक की। इसमें पथ विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं एडीएम ने डूडा के परियोजना निदेशक से ऋण वितरण में ढिलाई बरतने वालों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपरजिलाधिकारी ने बताया कि शहरी पथ विक्रेताओं को आत्म निर्भर एवं उनके जीवन यापन को बेहतर बनाने के लिए 10000 रुपये तक का लोन सहायता के रूप में दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संचालित की गयी है। योजना में शासन द्वारा 7919 का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2020-2021 हेतु निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष जनपद की समस्त नगर निकायों द्वारा 3759 पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

लक्ष्य के अनुरूप अवशेष 4160 पथ विक्रेताओं का शीघ्र चयन कर ऋण वितरण करने के निर्देश बैंक के जिला समंवयकों को दिए गए। जिन बैंकों की ऋण वितरण में प्रगति खराब पाई गई उनके समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश परियोजना अधिकारी डूडा को दिए गए। अपरजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के सहयोग से कार्यशाला आयोजित कर स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन- देन की जानकारी दी जाए। बैठक में प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक महेश प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा विद्याशंकर पाल सहित बैंक के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed