{"_id":"639b25963686155fd67d11bf","slug":"loader-hit-asp-car-traffic-constable-injured-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: गोरहा मोड पर एएसपी की कार को लोडर ने मारी टक्कर, ट्रैफिक सिपाही हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: गोरहा मोड पर एएसपी की कार को लोडर ने मारी टक्कर, ट्रैफिक सिपाही हुआ घायल
Thu, 15 Dec 2022 07:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:18 PM IST
सार
गोरहा मोड पर एएसपी की कार को लोडर ने टक्कर मार दी। इस दौरान मोड़ पर खड़ा ट्रैफिक का सिपाही चपेट में आकर घायल हो गया।
विज्ञापन
एएसपी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज-बरेली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे ऑफिस जाते समय सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी। अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मोड़ पर खड़ा ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही लोडर की चपेट में आकर घायल हो गया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुआ हादसा
यह हादसा गोरहा बाईपास मोड़ पर सुबह समय करीब साढ़े दस बजे हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस ऑफिस जा रहे थे। उनकी गाड़ी जैसे ही गोरहा बाईपास मोड़ पर पहुंची तभी बरेली की ओर से आती लोडर अचानक मोड़ दिया, जिससे लोडर गाड़ी अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना काफी तीव्र थी। अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
विज्ञापन