Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
किसान के गांव के ही एक शख्स ने बताया कि खेत में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा-सा छत्ता था। किसान वहां से गुजर रहा था, उसके हाथ में डंडा था, जो छत्ते से लग गया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां कस्बा निवासी एक किसान खेत में बकरियां चराने के लिए गया था। वहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये है मामला
कस्बा निवासी किसान मलिखान सिंह (65) बुधवार की शाम खेत पर बकरियां चराने के लिए गए थे। वह बकरियां चराते हुए गांव हविलिया की ओर चला गया। बताया गया है कि वहां एक पेड़ पर मधुमक्खी का एक छत्ता लगा हुआ था। पेड़ के पास गुजरते समय किसान के हाथ में पकड़ा डंडा छत्ते से टकरा गया। डंडा लगने के बाद मधुमक्खियों के झुंड ने किसान पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमला में से वह खुद को बचा नहीं पाया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें - Etah: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षामित्र ने खाया विषाक्त, मौत
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जानकारी होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। इस दौरान किसान की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह बकरियों का पालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दो बेटियों की शादी कर चुके थे, वहीं तीन बेटियां अभी शादी योग्य हैं। मलिखान सिंह का एक पुत्र भी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।