फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   literature with social issues in DLF

टीएलएफ में साहित्य के साथ सामाजिक सरोकार भी

Thu, 28 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 28 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
literature with social issues in DLF
ताज लिटरेचर फेस्टिवल (टीएलएफ) के तीसरे संस्करण में साहित्य और संस्कृति ही नहीं, सामाजिक सरोकार भी साथ चलेंगे। हरियाली उत्सव में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। ब्रज की माटी के साहित्यकारों की गैलरी में उनके साहित्य की प्रदर्शनी के साथ रचनाओं पर विमर्श होगा। बुधवार को होटल क्लार्क शिराज में फेस्टिवल के प्रथम और द्वितीय संस्करणों के सहयोगियों और नयेे सहयोगियों को मुख्य अतिथि एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फेस्टिवल के निदेशक अशोक जैन सीए और हरविजय बाहिया ने बताया कि साहित्य, संस्कृति के साथ ही सामाजिक सरोकारों को भी उत्सव का हिस्सा बनाया जाएगा। मानसून में हरियाली उत्सव मनाकर पांच हजार पौधे बांटे जाएंगे। जश्न-ए-थियेटर में रंगमंच की जानी-मानी हस्तियां हर रविवार को नाटकों का मंचन करेंगी। तहजीब-ए-आगरा में दाराशिकोह की लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित करके शायर और साहित्यकारों का सम्मान होगा।
विज्ञापन

उत्सव में आगरा की धरती पर जन्मे साहित्यकारों द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी, बाबू गुलाबराय, रांगेय राघव की बात चली और इन साहित्यकारों के साहित्य में योगदान पर चर्चा के साथ ही इनके साहित्य की प्रदर्शनी लगाने की बात उठी तो एक स्वर से सभी ने इसका समर्थन किया। डा. सीपी राय ने कहा कि भावी पीढ़ी ट्विटर और फेसबुक तो जानती है मगर जड़ों से कटती जा रही है। ऐसे में साहित्य उत्सव उन्हें आगरा के साहित्यकारों से भी परिचित कराएगा। वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा ने आगरा की लाइब्रेरियों को विकसित करने की बात कही। टीएलएफ में इस दफा लगने वाली पेंटिंग प्रदर्शनी में गुरुस्वरूप श्रीवास्तव एमएफ हुसैन की पेंटिंग लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया ने आईआईए के अमर मित्तल, नेशनल चेंबर के भुवेश अग्रवाल, वाईके गुप्ता, अशोका ग्रुप की एमडी डा. रंजना बंसल, यश अग्रवाल, विनय पतसारिया, केनरा बैंक के एजीएम, गोल्ड जिम की मानसी, अफ्सा के राहुल राज, संजय तोमर, राजू डेनियल, डा. एसएस यादव, रोमसंस के किशोर खन्ना, अतुल बंसल, अशोक गोयल, पार्क एक्सपोर्ट्स के नजीर अहमद समेत अन्य सहयोगियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। संदेश जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed