फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor smuggling from Chandigarh to Bihar Agra police arrested two smugglers

चंडीगढ़ से बिहार में शराब की तस्करी: चेकिंग के दौरान आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किए दो तस्कर, दिल्ली का है सरगना

Mon, 29 May 2023 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 01:43 PM IST
सार

बिहार में शराब बंदी है। इस कारण तस्करी कर शराब बिहार ले जा रहे थे। वहां अच्छे दाम मिल जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट भी रखते हैं।

विज्ञापन
Liquor smuggling from Chandigarh to Bihar Agra police arrested two smugglers
आगरा पुलिस और आबकारी ने बरामद की तस्करी की शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराब बंदी है। पंजाब और चंडीगढ़ से वहां शराब की तस्करी की जा रही है। शनिवार रात को पुलिस ने कार में शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

लग्जरी कार में बरामद हुई शराब 

थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक, शनिवार रात को पीडब्ल्यूडी तिराहे पर टाटा नेक्सान कार को चेकिंग में रोका गया। इसमें 2 लोग सवार थे। कार में अवैध शराब बरामद हुई।

विज्ञापन

ये हैं आरोपी 

आरोपियों ने अपने नाम मथुरा के राया निवासी शिवा सोनी और अमृतसर (पंजाब) निवासी अमृतवीर सिंह बताए। कार से बरामद शराब चंडीगढ़ मार्का है। इसकी 310 बोतल मिलीं। कार में फर्जी और असली नंबर प्लेट भी रखी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ताज पर गजब की दीवानगी: पर्यटकों की उमड़ी भीड़, लपके और दलालों ने खूब कमाई; 50 रुपये वाला टिकट बिका 100 का

दिल्ली का है सरगना 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका मालिक भूपेंद्र सिंह बोहरा है। वह दिल्ली का रहने वाला है। वह पंजाब और हरियाणा की शराब को गााडिय़ों से दूसरे राज्यों में भिजवाता है। इसके लिए उन्हें कमीशन मिलता है। बिहार में शराब बंदी है। इस कारण तस्करी कर शराब बिहार ले जा रहे थे। वहां अच्छे दाम मिल जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट भी रखते हैं। शिवा के खिलाफ पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed