{"_id":"6a3d933880f4a7d342042c44","slug":"liquor-and-beer-worth-rs-30-lakh-smuggled-in-husk-bags-three-arrested-trans-yamuna-police-station-caught-the-canter-near-jharna-nala-associates-of-haryana-smuggler-bhupendra-dahiya-were-escorting-it-in-a-car-agra-news-c-25-1-agr1034-1093200-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भूसी की बोरियों में दबाकर 30 लाख की शराब-बीयर की तस्करी, तीन गिरफ्तार, थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने झरना नाला के पास पकड़ा कैंटर, कार से एस्काॅर्ट करते चलते थे हरियाणा के तस्कर भूपेंद्र दहिया के साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भूसी की बोरियों में दबाकर 30 लाख की शराब-बीयर की तस्करी, तीन गिरफ्तार, थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने झरना नाला के पास पकड़ा कैंटर, कार से एस्काॅर्ट करते चलते थे हरियाणा के तस्कर भूपेंद्र दहिया के साथी
विज्ञापन
आगरा। पंजाब से सोनभद्र होते हुए झारखंड तक कैंटर के अंदर धान की भूसी में शराब और बीयर छिपाकर तस्करी की जा रही थी। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बुधवार रात झरना नाले के पास कैंटर को पकड़ लिया। शराब तस्कर के साथी आगे कार से कैंटर को एस्काॅर्ट कर रहे थे। पुलिस ने चालक-क्लीनर सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
तस्करी का मुख्य आरोपी शराब व्यवसायी भूपेंद्र दहिया है। उसको भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। शराब और बीयर की कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। एडीसीपी सिटी हिमांशु गाैरव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कैंटर झरना नाला के पास सड़क किनारे खड़ा है। उसके आगे एक कार भी खड़ी है। इस पर पुलिस पहुंच गई। घेराबंदी कर चालक राजस्थान के बाड़मेर निवासी बभूताराम, क्लीनर हरियाणा के पानीपत का अनिल कुमार और कार सवार जगदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।
कैंटर में धान की भूसी की बोरियां भरी हुई थीं। इनके नीचे शराब और बीयर की 350 पेटियों को छिपाया गया था। शराब को सोनभद्र होते हुए झारखंड पहुंचाया जाना था। भूपेंद्र और दीपक को भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
- रास्ते में रेकी, व्हाट्सएप पर बात
एडीसीपी ने बताया कि शराब तस्करी का सरगना हरियाणा का भूपेंद्र दहिया है। उसके खिलाफ शराब तस्करी के मामले में हरियाणा में पहले से दर्ज हैं। कोरोना काल में उसके घर में शराब का जखीरा मिला था। वह अवैध तरीके से पंजाब की सस्ती शराब को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सप्लाई करता है। इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर लेता है।
सोनीपत का दीपक उसका मैनेजर है। चालक बभूताराम के परिचालक अनिल की भूपेंद्र के मैनेजर से जान-पहचान थी। इस कारण अनिल ने बभूताराम का भी दीपक से संपर्क करा दिया। उसने ही शराब पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये में ठेका दिया था। रास्ते में तस्कर का साथी जगदीप कार में अपने साथियों के साथ चलता है। जहां भी पुलिस की चेकिंग मिलती है, वो व्हाट्सएप काॅलिंग से चालक को सूचना दे देते हैं। खुद भी अपने पास कार में शराब और बीयर के सैंपल रखते हैं।