{"_id":"5fb407ed8ebc3e9bc4246437","slug":"light-problem-mainpuri-news-agr468299351","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला अग्रवाल के दो हजार घरों में 48 घंटों से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला अग्रवाल के दो हजार घरों में 48 घंटों से अंधेरा
विज्ञापन
करहल रोड पर खराब बिजली की लाइन को ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने से मोहल्ला अग्रवाल की बिजली आपूर्ति दो दिन से ठप है। बिजली न आने से लोग परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उन्हें कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
दिवाली के अगले ही दिन रविवार को शाम सात बजे के करीब करहल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट हो गया। इसके चलते मोहल्ला अग्रवाल और करहल रोड आंशिक की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गया। आपूर्ति बाधित होने के कारण दो हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को फोन कर कारण जानना चाहा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं उन्हें ये भी नहीं बताया गया कि बिजली कब तक आएगी। सोमवार को भी दिन भर इंतजार में बीत गया, लेकिन बिजली नहीं आई। यही हाल मंगलवार को भी रहा। लगभग 48 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। इस मामले में जब अवर अभियंता मनीष कुमार और उप खंड अधिकारी ब्रजेश कुमार के सरकारी नंबर पर कॉल की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
केबल सही करते नजर आए कर्मचारी
मंगलवार को करहल रोड पर बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी अंडरग्राउंड केबल ठीक करते नजर आए। उन्होंने बताया कि फॉल्ट के चलते केबल चल गई थी। इसे सही कराया जा रहा है। हालांकि वहां भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
लोगों की बात
दो दिनों से बिजली न आने के कारण परेशानी हो रही है। पानी के लिए भी अब संकट होने लगा है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन ही नहीं उठा रहे हैं।
अभिषेक कुमार, मोहल्ला अग्रवाल।
दिवाली पर दो दिनों से बिजली खराब है। बिजली विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है। इसी के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विजेंद्र सिंह पाल, मोहल्ला अग्रवाल।
अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट के चलते करहल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित है। फॉल्ट सही कराने का काम किया जा रहा है। एसडीओ और जेई को फोन कॉल रिसीव करके लोगों को जानकारी देनी चाहिए। इस संबंध में उन्हें निर्देशित किया जाएगा।
-मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।