फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light bill

बकाए पर 158 घरों के कनेक्शन काटे

Mon, 24 Aug 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
light bill
मैनपुरी/किशनी। बकाएदारी वसूलने तथा बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सोमवार को बिजली विभाग की 27 टीमों ने घर-घर जाकर बकाएदारी पर 158 घरों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

सोमवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बिजली विभाग की 27 टीमों ने जिले भर में सामूहिक अभियान चलाकर बिजली चेकिंग की। कांशीराम कॉलोनी में चार टीमों ने पहुंचकर बकाया बिजली जमा नहीं होने पर 22 घरों के कनेक्शन काट दिए। मोहल्ला छपट्टी, बंशीगोहरा, ताल दरवाजा, महमूद नगर, कटरा, देवी रोड, पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में बिजली बिल की देनदारी होने पर 56 घरों केे कनेक्षन काट दिए गए।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र में जेई अनिल कुमार ने लाइनमैनों के साथ नगर में 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों की जांच की। दस हजार से अधिक के बकाएदारों कनेक्शनों को काट दिया। जेई ने बताया कि समय पर बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लाइनमैन बसंत दुबे, अजय पांडेय, वीरभान सिंह, दीपेंद्र कुमार, पिंटू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed