फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Light and sound show will start in Agra Fort on August 15 after five years

UP News: आगरा किला में 15 अगस्त में शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो, पांच साल बाद बोलती नजर आएंगी किले की दीवारें

Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
सार

आगरा किला में 15 अगस्त से एक बार फिर लाइट एंड साउंड शो शुरू होने जा रहा है। इसके लिए रात में ट्रायल चल रहा है। प्रोजेक्शन मैपिंग की भी अनुमति मिल गई है।
 

विज्ञापन
Light and sound show will start in Agra Fort on August 15 after five years
आगरा किला में लाइट शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलिया सल्तनत में जिस आगरा किले से पूरे हिंदुस्तान पर राज किया गया, उसके किस्से, कहानियों को उसी आगरा किले की दीवारें बोलती नजर आएंगी। अगस्त से आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जाएगा। इसे तैयार करने वाली कंपनी ट्राई कलर ने ट्रायल शुरू कर दिए हैं जो रात तक आगरा किले में जारी हैं। प्रोजेक्शन मैपिंग की अनुमति मिलने के बाद उम्मीद है कि 15 अगस्त को लाइट एंड साउंड शो का पहला शो दर्शकों के लिए शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


साल 2019 में बंद होने के बाद अब फिर से आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने वाला है। इसमें हिंदी में हरीश भिमानी और अंग्रेजी में कबीर बेदी की आवाज होगी। 8 करोड़ रुपये की लागत से आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रायल में स्क्रिप्ट के साथ लाइटें दीवान ए आम परिसर में डाली गईं। यहां लगे दो पेड़ों के बीच में प्रोजेक्शन मैपिंग के उपकरण लगाने की अनुमति दी गई है ताकि दीवान-ए-आम की दृश्यता में बाधा न आए।
विज्ञापन


सभी आपत्तियां दूर, ट्रायल जारी
यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय अधिकारी दीप्ति वत्स ने बताया कि आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो में साउंड और लाइट सिस्टम लगाया जा चुका है। प्रोजेक्टर को लेकर एएसआई की आपत्तियां दूर कर ली गई हैं। महानिदेशक स्तर पर बैठक के बाद अनुमति मिल गई है। फिलहाल ट्रायल जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 अगस्त को कर सकते हैं शुरू
ट्राईकलर गौरव मिश्रा ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो के ट्रायल जारी हैं। प्रोजेक्शन मैपिंग के भी ट्रायल होने हैं। संभवत: 15 अगस्त को पहली बार दर्शकों के सामने शो लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed