{"_id":"5e39a3328ebc3ee5b047f89a","slug":"lic-s-emploees-strick-agenst-govt-mainpuri-news-agr427928839","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक घंटे हड़ताल पर क्यों रहे एलआईसी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक घंटे हड़ताल पर क्यों रहे एलआईसी कर्मचारी
विज्ञापन
04एमएनपी-10-शहर स्थित एलाआईसी केंद्र पर प्रदर्शन करते एलआईसी के कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक घंटे की हड़ताल रखी। इस बीच कर्मचारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एलआईसी को लेकर दिए गए बजटीय प्रस्ताव का विरोध किया।
ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले मंगलवार सुबह 11:30 बजे से साढ़े 12 बजे तक एलआईसी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कार्यालय के गेट पर एकत्रित होकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने नारेबाजी की। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि बजट में सरकार ने एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने का एलान किया है। इसका हम सभी लोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन की यह अभी शुरुआत है, अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आगे भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश कुमार, जाहिद आजमी, सर्वेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, गजेंद्र सिंह, राजकुमार, रामकुमार, ओमनारायन शर्मा, ओपी सिंह, अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समस्याओं से जूझ रहे दिव्यांग
मैनपुरी। दिव्यांग एकता कमेटी की बैठक जेल चौराहा स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद उनका निराकरण कराने के लिए डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष कुमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार ज्ञापन देने के बाद भी निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगों की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाए। देश के अन्य राज्यों में 2500 से 3000 रुपये तक पेंशन दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिव्यांगों को नहीं दिया जा रहा है। जबकि अपात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना केे तहत शौचालयों का लाभ, योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। दिव्यांगों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। रश्मि, नीतू, महादेवी, रीता, ममतादेवी, श्याम किशोर, हरीशंकर, गोरेलाल, राजवीर शर्मा, सर्वेश कुमार, रामसहाय, अजय शाक्य, मलिखान सिंह मौजूद रहे।