{"_id":"636e2a3336d33900c9193f88","slug":"leptospirosis-disease-has-been-confirmed-in-woman-agra-health-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leptospirosis: नंगे पैर न चलें, बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, आगरा में मिली एक और महिला मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leptospirosis: नंगे पैर न चलें, बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, आगरा में मिली एक और महिला मरीज
Fri, 11 Nov 2022 04:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:25 PM IST
सार
इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को नंगे पैर खेतों में नहीं जाना चाहिए। जानवरों के साथ काम करते समय खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Leptospirosis
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंची एक और महिला में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की पुष्टि हुई है। फतेहाबाद के बैरापुरा की रहने वाली 55 वर्ष की महिला की जांच में बीमारी पाई गई। इससे पहले दो नवंबर को कलाल खेरिया निवासी 35 वर्षीय महिला इस बीमारी से पीड़ित मिली थी।
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्लभ बैक्टीरियल संक्रमण लेप्टोस्पायरोसिस
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस दुर्लभ बैक्टीरियल संक्रमण है। यह चूहों और खेत में रहने वाले अन्य जानवरों से फैलता है। बीमारी का लक्षण बुखार, खुजली, आंखों से खून निकलना, आंखें लाल हो जाना है। इलाज में देरी पर पीलिया की समस्या भी हो जाती है। इस बीमारी में लीवर व किडनी को नुकसान पहुंचता है। लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
विज्ञापन