{"_id":"601444ecac0e4a4eb8777e2c","slug":"leopard-saw-in-jaitpur-village-villagers-caught-in-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तेंदुए को देखकर दहशत में आए मऊ के ग्रामीण, बीहड़ छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तेंदुए को देखकर दहशत में आए मऊ के ग्रामीण, बीहड़ छोड़ भागे
Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ में देखा गया तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जनपद के जैतपुर के मऊ गांव के चंबल के बीहड़ में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों की घिग्घी बंध गई। ग्रामीण बीहड़ छोड़कर भाग खड़े गए। ग्रामीणों ने तेंदुए का फोटो भी मोबाइल में कैद कर लिया। मऊ और मऊ की मढै़या गांव की गलियों तक शावकों संग दो तेंदुओं की दहशत बनी हुई है।
चंबल नदी के किनारे बसे मऊ की मढ़ैया गांव में दो शावक और दो तेंदुए कई बार दिखे है। बीहड़ में आवारा और पालतू गाय बछियों का शिकार कर चुके है। तीन रोज पहले मऊ गांव की गली में पीछा करने वाले कुत्ते को ही तेंदुआ उठा ले गया।
होटल में देह व्यापार, दो महिलाओं सहित आगरा पुलिस ने छह पकड़े, मोबाइल में मिलीं युवतियों की तस्वीरें
विज्ञापन
गुरुवार की शाम को मऊ गांव के बीहड़ में पशु चरा रहे ग्रामीणों की तेंदुए को देखकर घिग्घी बंध गई। पशुओं को छोड़कर गांव की ओर भाग गए। इस संबंध में बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम निगरानी के लिए गांव भेजी है। ग्रामीणों को बीहड़ क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।

संकट ग्रस्त सूची में शामिल तेंदुए का चंबल में कुनबा बढ़ा
अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकट ग्रस्त सूची में शामिल तेंदुए का चंबल में कुनबा बढ़ा है। हाल ही में गाय-बछड़ों पर हुए हमलों के बाद की गई निगरानी में सात तेंदुए और आठ शावक दिखे हैं। हमले बढ़ने की आशंका के कारण वन विभाग ने वन्य जीव संघर्ष जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
मऊ, मऊ की मढै़या, नावली, हथकांत, कैंजरा, बाघराजपुरा, पडुआपुरा में कई गाय-बछड़े तेंदुए के शिकार हुए हैं। इस पर वन विभाग ने निगरानी बढ़ाई तो तेंदुए का बढ़ा हुआ कुनबा दिखा। मऊ, नावली, मऊ की मढै़या के बीच दो शावकों के साथ नर-मादा तेंदुए, हथकांत, नंदगवां, महुआशाला के बीच दो शावकों के साथ नर-मादा तेंदुए, केंजरा, सिमराई, गोंसिली, बाघराजपुरा के बीच दो शावकों के साथ मादा तेंदुआ, पडुआपुरा, मनसुखपुरा, रेहा, बरैंडा के बीच दो शावकों के साथ नर-मादा तेंदुए दिखे हैं।