उत्तर प्रदेश: आगरा में तेंदुए से भिड़ गया 55 वर्षीय किसान, अपनी जान जोखिम में डाल गाय को बचाया; नहीं मानी हार
किसान ने एक गाय को तेंदुए से बचाने के लिए जो किया वो हैरान कर देने वाला है। गाय को तेंदुआ निवाला बनाने जा रहा था। उसी समय किसान वहां आ पहुंचा। गाय को बचाने के लिए वो तेंदुए से भिड़ गया। उसको काफी चोंट आई, लेकिन हार नहीं मानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट में तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। उसी दौरान खेत पर चारा लेने गए किसान ने ये सब देखा। किसान ने गाय को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए ने किसान के सिर, कमर और हाथ पर पंजा मारा, लेकिन किसान पीछे नहीं हटा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।
यहां का है मामला
थाना मंसुखपुरा के गांव महागोली निवासी 55 वर्षीय किसान किशन सिंह तौमर पुत्र कप्तान सिंह सुबह 8 बजे अपने खेत पर गए थे। तभी उन्होंने देखा कि एक गाय पर तेंदुए हमला कर रहा था। ये देख किशन सिंह तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। तेंदुए ने गाय को छोड़कर किसान पर हमला कर दिया। किसान ने हार नहीं मानी, बल्कि तेंदुए के सामने डटे रहे।
ये भी पढ़ें - UP: बादशाह अकबर के समय में कैसे नापी जाती थी जमीन? जानें जरीब के बारे में; सीकरी में शुरू हुई थी ये प्रणाली
तेंदुए ने किसान के सिर पर झपट्टा मारा, लेकिन उसके पंजे की पकड़ से वे निकल गए, इससे उनके सिर में चोट लग गई। फिर से तेंदुए ने उनकी कमर और हाथ पर झपट्टा मारा, तो किसान भी तेंदुए को दूर फेंकने और भगाने के प्रयास में लगे रहे।
ये भी पढ़ें - होम स्टे की घिनौनी सच्चाई: देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक किशोरी भी थी...; सच तलाश रही पुलिस
ग्रामीणों को देख भागा तेंदुआ
उधर किसान को तेंदुए से अकेले भिड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से तेंदुए का सामना किया तो वो वहां से भाग निकला। इसके बाद घायल किसान को परिवार के लोग सीएचसी पिनाहट लेकर पहुंचे। यहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने किसान से तेंदुए के बारे में जानकारी ली।