फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal Sangh demanded to register a case against BJP leader

Agra News: लेखपाल संघ ने भाजपा नेता पर केस दर्ज कराने की मांग की

Tue, 26 Aug 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sangh demanded to register a case against BJP leader
फोटो50सहावर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद - फोटो : संवाद
सहावर। थाना दिवस के दौरान शनिवार को भाजपा नेता बॉबी कश्यप ने लेखपाल नरेश व महिला लेखपाल से अभद्रता की। इसे लेकर लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है। लेखपाल संघ ने सोमवार को सहावर तहसील में प्रदर्शन करके एसडीएम अंजली गंगवार को ज्ञापन दिया। इसमें बॉबी कश्यप पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि बॉबी कश्यप ने थाने के अंदर कोतवाल के सामने धमकी दी है कि वह एंटी करप्शन विभाग से लेखपालों को पकड़वाएंगे। लेखपालों को धमकाते हुए उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें लेखपालों से बॉबी कश्यप अभद्रता कर रहे हैं। कुलदीप कुमार ने कहा कि बॉबी कश्यप ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इससे पूरे उत्तर प्रदेश के लेखपालों में आक्रोश है। अगर तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो लेखपाल कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, कुशगर माहेश्वरी, जिकरुल हसन, अमित सक्सेना सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed