फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers of Kirawali Advocate Mordhwaj Indoulia's attackers met ACP Achhnera, demanding the arrest of Advocate Mordhwaj Indoulia's attackers.

Agra News: किरावली अधिवक्ता मोरध्वज इंदौलिया के हमलावरों की, एसीपी अछनेरा से मिले वकील, अधिवक्ता मोरध्वज इंदौलिया के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की

Tue, 31 Mar 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers of Kirawali Advocate Mordhwaj Indoulia's attackers met ACP Achhnera, demanding the arrest of Advocate Mordhwaj Indoulia's attackers.
किरावली अधिवक्ता मोरध्वज के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह से
किरावली। बार एसोसिएशन हॉल में अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई सोमवार को अधिवक्ताओं की एक बैठक में विगत 18 मार्च को अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदौलिया पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा एक स्वर से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग के मद्देनजर सभी अधिवक्ता सोमवार को एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह से मिले और मोरध्वज सिंह इंदौलिया एडवोकेट के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने मौजूद अधिवक्ताओं को हमलावरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता मोरध्वज सिंह इंदौलिया के मकान के आगे आरोपितों से गाड़ी हटाने की कहने पर अधिवक्ता मोरध्वज को दौड़ा कर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने एक को जेल भेजा था। परंतु शेष आरोपितों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिवक्ताओं ने एक स्वर से घटना की निंदा कर गिरफ्तारी न होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है। अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा के साथ मोरध्वज सिंह इंदौलिया, गजेंद्र सिंह इंदौलिया, रूपनारायण गुप्ता, रामनिवास शर्मा, मुनेश लवानियां, आकाश इंदौलिया, पालेंद्र शर्मा, नाहर सिंह, मोहित कटारा, नरेश राजपूत, मानसिंह वर्मा, मौसिम खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed