फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers demonstrated outside the DM office

Agra News: वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrated outside the DM office
डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कलेक्ट्रेट के वकील।
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर में ही भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। राजस्व अधिकारी के न्यायालय में नए वाद दायर नहीं होने से वकील राजस्व न्यायालयों में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। 12वें दिन भी वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन के सभागार में एकत्रित होने के बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि दशकों से राजस्व अधिकारी के न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई हो रही है। 10 दिन पहले अचानक नए वादों को स्वीकार करने से राजस्व अधिकारी ने मना कर दिया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर में ही भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया। अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव, सचिव अशोक बाबू यादव, देवेंद्र सिंह यादव, माधवेंद्र यादव, मुंशीलाल शाक्य, संजीव यादव, सौरभ पांडेय, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed