{"_id":"63728aae30043f73737d5bdb","slug":"lathi-stick-firing-between-two-sides-in-mohalla-kakraiy-mainpuri-news-agr5535140148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला ककरैया में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला ककरैया में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडा, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
मोहल्ला ककरैया में सबमर्सिबल पंप से सिंचाई को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। दोनों ओर से पंाच लोग घायल हुए। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला ककरैया निवासी रामसेवक और कृपाल सिंह के बीच रविवार को सबमर्सिबल पंप से सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष के लोगों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया, दूसरी ओर से फायरिंग भी की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया गया।
रामसेवक ने बताया कि मोहल्ला निवासी सुरजीत, कृपाल सिंह, इंदरपाल, ब्रजेश, वीरेश, उदयवीर, सत्यपाल और प्रेमवीर ने पिटाई की। उनके पक्ष के उमेश व रक्षपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष से कृपाल सिंह ने बताया कि परिवार के सुरजीत, मंजू, इंद्रपाल, मिसपाल को विपक्षी रक्षपाल, सुनील, धीरज, रामसेवक, सुखदेव, आघार, उमेश ने पीटकर घायल कर दिया। हालांकि दोनों पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में फायरिंग का जिक्र नहीं किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।