{"_id":"5e4ad4c28ebc3ef2b53f283a","slug":"larning-out-cum-exam-mainpuri-news-agr4299775132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी निगरानी के बीच होगी लर्निंग आउट कम परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी निगरानी के बीच होगी लर्निंग आउट कम परीक्षा
विज्ञापन
7एमएनपी-45- बीएसए कार्यालय
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। 19 फरवरी को जिले के 1809 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। सोमवार को सचल दल प्रभारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। इस परीक्षा पर ही शिक्षकों की प्रगति की समीक्षा होगी। जिन स्कूलों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अच्छा नहीं रहेगा उन स्कूलों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। परीक्षा में 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बैठने जा रहे हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जहां 1809 केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। वहीं 1809 ही पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। केंद्र व्यवस्थापक उसी विद्यालय का प्रधानाध्यापक होगा। जबकि पर्यवेक्षक के रूप में संबंधित विकास खंड का दूसरे स्कूल के शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
16 सचल दल करेंगे निगरानी
लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 सचल दल स्थापित किए गए हैं। इन सचल दल के सदस्य विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा की निगरानी करेंगें।
विज्ञापन
छह जोन में बांटा गया जिला
यूपी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर लर्निंग आउट कम परीक्षा के लिए भी जिले के 1809 परीक्षा केंद्रों को छह जोन में बांटा गया है। उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
शासन के निर्देश पर लर्निंग आउट कम परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। खंड शिक्षाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच कराई जाए। प्रश्न पत्र समय से केंद्रों पर पहुंच जाएं।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए