{"_id":"656827a9f5ddc055cc0b1ad7","slug":"land-not-available-for-the-last-rites-of-a-constable-anger-spread-among-people-agra-etawah-highway-jammed-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हवलदार के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जमीन, लोगों में फैला आक्रोश; आगरा-इटावा हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हवलदार के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली जमीन, लोगों में फैला आक्रोश; आगरा-इटावा हाईवे किया जाम
Thu, 30 Nov 2023 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:42 AM IST
सार
आईटीबीपी के हवलदार के अंतिम संस्कार के लिए जमीन आवंटन न होने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
आईटीबीपी हवलदार नीरज सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह में गुरुवार को हवलदार नीरज सिंह की अंत्येष्टि के लिए जमीन आवंटित न होने के विरोध में भड़के लोगों ने बाह चौराहे पर हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और नीरज सिंह अमर रहे के नारे लगाए। जाम में एंबुलेंस और बस समेत सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बुधवार देर रात हवलदार का शव बिजौली स्थित घर पहुंचा था।
कोटा के जेडीबी कॉलेज में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात बाह के मनभावती पुरा गांव के आईटीबीपी हवलदार नीरज सिंह (36) की हार्टअटैक से बुधवार को सांसे थम गईं थीं। मनभावती पुरा के लालाराम के चार बेटों में से शिवप्रकाश सीआरपीएफ में हवलदार, राजेन्द्र सिंह एसएसबी में तैनात हैं, जबकि नीरज सिंह आईटीबीपी में हवलदार थे।
बड़े भाई केशव सिंह ने बताया कि बुधवार को ईवीएम की सुरक्षा की ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक से जान जाने की सूचना मिली है। बुधवार देर रात उनका शव घर पर पहुंचा। नीरज सिंह की मौत से परिवार मातम में और मनभावती पुरा गांव शोक में डूब गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन