फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land Dispute Turns Violent: Clashes and Gunfire Leave Several Injured in Kherdada

Agra News: खेरडाडा गांव में बवाल...लाठी-डंडे चले, फायरिंग की भी सूचना; जमीन के लिए बहा खून

Mon, 17 Nov 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 12:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव खेरडाडा में जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों  ओर से जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है। झगड़े में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Land Dispute Turns Violent: Clashes and Gunfire Leave Several Injured in Kherdada
घायल हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव खेरडाडा मे सोमवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान फायरिंग होने की भी सूचना है। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों क़ो हायर सेंटर आगरा  रेफर कर दिया।
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव खेरडाडा में सोमवार की सुबह ज़मीन के विवाद को लेकर मुकेश पक्ष और पर पप्पू पक्ष मे झगड़ा हो गया। पप्पू पक्ष ने मुकेश पक्ष के घर पर हमला बोल दिया जिसमें दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। बताया गया है कि इस  दौरान फायरिंग हुई। प्रथम पक्ष से रामसेवक सोमवती चिंटू धनवंती और दूसरे पक्ष से पप्पू घायल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने घायलों क़ो हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। वहीं पुलिस ने फायरिंग होने की जानकारी पर कहा कि गोलियां नहीं चली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed