फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land DISPUTE

जिरौली गांव की खतौनी में भी हेराफेरी, जांच

Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
land DISPUTE
बिछवां (मैनपुरी)। तहसील भोगांव के गांव अहिरवा की तरह तहसील कुरावली के गांव जिरौली में भी एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। तत्कालीन लेखपाल प्रदीपेंद्र राठौर ने हेराफेरी करके गांव की खतौनी में 180 बीघा जमीन बढ़ा दी है। मंगलवार को तहसीलदार कुरावली ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मामले की हकीकत जानी।
विज्ञापन

तहसील भोगांव के गांव अहिरवा में लेखपाल प्रदीपेंद्र राठौर ने खतौनी में हेराफेरी कर एक हजार बीघा जमीन को फर्जी तरीके से आवंटित कर दिया था। मामले का खुलासा होने पर लेखपाल सहित कई लोग जेल गए। ऐसा ही एक मामला जिरौली में सामने आया है। जिरौली में तत्कालीन लेखपाल प्रदीपेंद्र राठौर ने गोलमाल करके खतौनी में 180 बीघा जमीन बढ़ा दी। ग्राम प्रधान गीता चौहान ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जांच हुई तो हेराफेरी सामने आई। फर्जी तरीके से खतौनी में छेड़छाड़ करके ग्रामसभा में नहीं रहने वालों को जमीन आवंटन कर दी गई है। मंगलवार को गांव पहुंचकर तहसीलदार कुरावली ने जिरौली में चौपाल लगाकर मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के सामने नई खतौनी को लेखपाल देवेंद्र सिंह ने पढ़कर सुनाया। एक दर्जन से अधिक लोग ऐसे पाए गए जिनके नाम पर गांव की जमीन को चढ़ाया गया है, लेकिन वह गांव में रहते ही नहीं हैं। तहसीलदार अपनी रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति सहित डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed