{"_id":"666c7a100587b2456f0f3136","slug":"lakhs-worth-stolen-from-software-engineer-s-house-not-only-jewelery-and-cash-thieves-also-took-bathroom-items-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: साफ्टवेयर इंजीनियर के घर चोरी, जेवर और नकदी के साथ बाथरूम से ये सामान भी ले गए चोर; जानकर ठनक जाएगा माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साफ्टवेयर इंजीनियर के घर चोरी, जेवर और नकदी के साथ बाथरूम से ये सामान भी ले गए चोर; जानकर ठनक जाएगा माथा
Sat, 15 Jun 2024 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:56 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में चोरों ने जेवर और नकदी तो छोड़िए बाथरूम के सामान को भी नहीं छोड़ा। ये चोरी साफ्टवेयर इंजीनियर के घर में हुई। घर में कोई नहीं था, इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताले तोड़े और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
साफ्टवेयर इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के कमला नगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर 4 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। चोर नलों की टोटियां को भी नहीं छोड़े। चोरो पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने रेकी कर वारदात किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कमला नगर के डी-ब्लाक में लता शर्मा का दो मंजिला मकान है। बड़ा बेटा साकेत शर्मा नोएडा में अमर उजाला के आईटी विभाग में कार्यरत हैं, जबकि छोटा बेटा खुर्जा स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह घर में अकेली रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर के समय वो प्रताप नगर रहने वाली बड़ी बहन के घर गईं थीं। शुक्रवार सुबह घर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के कमरे और गेट की कुंडी टूटी थी। उन्होंने सेंट्रल लॉक में चाबी लगाकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर वो पहली मंजिल पर गईं। वहां कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी खुली पड़ी थी। चोर 3.50 लाख के सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए। चोर नलों की टोटियां तक खोल कर चुरा ले गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट लिए हैं। एसओ कमला नगर सोविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। काॅलोनी के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। तीन दिन घर में कोई नहीं था। पता किया जा रहा है कि चोर किस समय आए और किस समय गए। क्षेत्रीय पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस इस चोरी का जल्द अनावरण करे, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके।