{"_id":"61aba9225d10ed0f6075d188","slug":"lakhs-of-cash-jewelery-stolen-by-breaking-the-locks-of-the-house-mainpuri-news-agr5168162135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव धौकलपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने मकान के ताले तोड़कर करीब 4.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जानकारी के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
धौकलपुर निवासी सुगर सिंह शुक्रवार रात परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश छत से सीढ़ियों के रास्ते एक कमरे में दाखिल हुए। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर करीब 4.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर की। शनिवार सुबह सुगर सिंह की पत्नी जागी तो कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर बक्सा व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। घर में शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। थानाध्यक्ष विदेश त्यागी ने बताया जल्द ही वारदात करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची
गांव धौकलपुर में लाखों रुपये के नकदी जेवर चोरी के मामले में फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच करने पहुंची। टीम के एक्सपर्टस ने अलमारी के कुंडा आदि स्थानों से फिंगर प्रिंट लिए। वहीं डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की।